हाथरस, दिसम्बर 5 -- सादाबाद। सादाबाद इंटर कॉलेज में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी हाथरस के सहयोग से पी.सी. शर्मा एंड पार्टी द्वारा वैज्ञानिक मैजिक शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना और उन्हें सामाजिक सरोकारों से जोड़ना रहा।मैजिक शो के माध्यम से छात्र-छात्राओं को अंधविश्वास से दूर रहने, पल्स पोलियो अभियान, नशा मुक्ति, जल एवं पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रीय एकता, "बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ" तथा स्वच्छ भारत मिशन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रेरक संदेश दिए गए। मंच पर प्रस्तुत वैज्ञानिक प्रयोगों और मनोरंजक गतिविधियों ने बच्चों में ज्ञान के प्रति उत्साह और जिज्ञासा दोनों बढ़ाई। विद्यार्थियों ने प्रयोगों से जुड़े सवाल पूछकर अपनी वैज्ञानिक समझ को और मजबूत किया।प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने रेडक्रॉस सोसाइटी और पी.सी...