गाजीपुर, मार्च 26 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। भटनी से औंड़िहार तक (117 किमी) दोहरीकरण परियोजना के तहत दुल्लहपुर से सादात स्टेशन के बीच (18.51 किमी) रेल खण्ड का विद्युतीकृत लाइनों के साथ पूरा हो चुके दोहरीकरण कार्य का मंगलवार को उत्तर पूर्व सर्किल के रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना ने संरक्षा निरीक्षण किया। उनके साथ पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय एवं मंडल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना ने निरीक्षण का आरंभ सादात रेलवे स्टेशन से किया। जहां उन्होंने तकनीकी दस्तावेजों, स्टेशन वर्किंग रुल, नये सर्किट डाईग्राम, फार्मेशन एवं अर्थवर्क कार्यों के निष्पादन रिकार्ड, पॉइंट्स क्रासिंग, लॉन्ग रेल वेल्डिंग एवं अल्ट्रासाउंड जांच रिकार्ड तथा सिगनलिंग से जुड़े रिकार्डो की जांच किया। उसके बाद रेल संरक्षा अधिकारी अन्य अधिकारियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.