संभल, फरवरी 15 -- महाशिवरात्रि पर रविवार को क्षेत्र के सादातबाड़ी स्थित प्राचीन पातालेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह तड़के से ही मंदिर परिसर के बाहर लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालु बबराला के राजघाट गंगाघाट से कांवड़ में जल भरकर मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से भगवान शिव का अभिषेक किया। पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया ने मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं बम भोले सेवा समिति के सेवादारों में तनुज गुरु, कौशल वार्ष्णेय, अमन, सतेंद्र आदि ने व्यवस्था संभाली। मंदिर परिसर में सुरक्षा को लेकर समाजसेवी तनुज गुरु की ओर से सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए, जिससे पुलिस ने मंदिर समेत आसपास पूरे परिसर में निगरानी रखी। मंदिर के परिसर...