जमशेदपुर, अगस्त 8 -- जमशेदपुर। झामुमो के पूर्व अध्यक्ष निर्मल महतो का शहादत दिवस आज सादगी से मनाया जा रहा है। शिबू सोरेन के निधन की वजह से पार्टी ने ही तय किया है कि शहादत दिवस को सादगी से मनाना है। इसके तहत ही सांसद विद्युत वरण महतो भी उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए चमरिया गेस्ट हाउस जाएंगे। इसके अलावा उलियान स्थित उनके समाधि स्थल पर भी श्रद्धांजलि दी जा रही है। झामुमो कार्यकर्ता दोनों जगहों पर जाकर उन्हें श्रद्धाजलि दे रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...