रामगढ़, फरवरी 12 -- गोला, निज प्रतिनिधि। भाजपा रजरप्पा व गोला मंडल ने बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन कर एकात्म मानव दर्शन की विचारधारा के प्रवर्तक पंडितन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रुप में मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी व उनके बताए मार्ग पर चलने और भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। मंडल अध्यक्ष संतोष कुशवाहा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय सादगीपूर्ण जीवन, उच्च विचारों, प्रतिभाशाली विद्यार्थी, लेखक, पत्रकार, विचारक, दार्शनिक व सच्चे राष्ट्रवादी दृढ़ संकल्प के धनी व्यक्ति थे। उन्होंने 1937 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक बने। उन्हें भारतीय जनसंघ के महासचिव का पदभार सौंपा गया। उन्होंने भारत को सशक्त, जीवंत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए रा...