संवाददाता, अप्रैल 25 -- यूपी के अलीगढ़ में मडराक क्षेत्र से फरार होने के बाद चर्चित हुई सास-दामाद की जोड़ी यू-ट्यूब पर भी छा गई है। यहां 20 से अधिक अलग-अलग राजस्थानी गायकों ने इस प्रकरण पर गाने लॉन्च किए हैं। सभी ट्रेंडिंग पर हैं, जिन्हें लोग खूब शेयर कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ सास-दामाद ने गुजरात में नया जीवन शुरू कर लिया है। दोनों की लोकेशन गुजरात में बताई जा रही है। मडराक क्षेत्र के गांव मनोहरपुर कायस्थ की रहने वाली सपना अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ फरार होने के बाद 10 दिन बाद लौटी थी। दोनों को गांव में घुसने नहीं दिया गया। इसके बाद से दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी कि वे कहां गए। लेकिन, चर्चा थी कि दोनों यूपी से चले गए। दोनों ने भले ही गोपनीय रूप से नया जीवन शुरू कर दिया हो, मगर इनकी चर्चाएं अभी खत्म नहीं हुई। यू-ट्यूब पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.