बोकारो, दिसम्बर 6 -- चास, प्रतिनिधि। चास जोधाडीह मोड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को बोकारो जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जवाहरलाल माहथा ने किया। संचालन वरीय नेता कौशल किशोर ने किया। जिसमें पार्टी की सभी विंग की मजबूती सहित कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीति, सिद्धांतों के अनुसार कार्य करने को लेकर प्रेरित किया गया। जनसमस्याओं पर आमजनों के साथ मिलकर समस्या के समाधान पर कार्य करने की बात कही। अवसर पर जिलाध्यक्ष जवाहरलाल माहथा ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते है। कार्यकर्ता मजबूत होने पर पार्टी मजबूत बनेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी जनसमस्याओं को सदैव गंभीरता से लेती है। अवसर पर मनोज कुमार, देवाशीष मंडल, अजीत सिंह चौधरी , प्रेम राय, जमील अख्तर, असीम शर्मा, राजेश कुमार, मो. अली अंसारी, रामपद रविदास,...