हाथरस, दिसम्बर 4 -- सादाबाद, संवाददाता। क्षेत्र के गांव कुरसंडा में एक ऐसी अनोखी घटना सामने आई, जिसने दोस्ती की मिसाल को नए रूप में परिभाषित कर दिया। गांव के दो मित्रों ने मंगलवार की रात चार घंटे के अंतराल में दुनिया को अलविदा कर दिया। राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं सेवानिवृत्त अध्यापक चौधरी शिवकुमार वकील (70 वर्ष) की अपने ही गांव के पूर्व सीडीओ कार्यालय कर्मचारी चौधरी गुरदास सिंह (68 वर्ष) से गहरी दोस्ती थी। वह जीवनभर अच्छे दोस्त बनकर साथ रहे। अंत समय में भी एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। दोनों एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे। बचपन से ही साथ पढ़े, बड़े हुए और युवावस्था से लेकर सेवानिवृत्ति तक उनका अटूट रिश्ता बना रहा। गुरदास चौधरी ने सीडीओ कार्यालय में नौकरी की। शिवकुमार ने शिक्षा विभाग में अध्यापक के रूप में वर्षों तक सेवाएं दीं। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.