आगरा, नवम्बर 28 -- फतेहपुर के लेखपाल सुधीर कुमार की आत्महत्या से आक्रोशित उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर जिलेभर के लेखपालों ने शुक्रवार को कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने सदर समेत छह तहसीलों में धरना-प्रदर्शन किया। सीएम को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम सदर सचिन राजपूत को सौंपा। लेखपालों ने कहा कि काम का बोझ और अधिकारियों का दबाव सहन नहीं करेंगे। उन्होंने मृतक लेखपाल की मां को 50 लाख की आर्थिक सहायता एवं परिजन को सरकारी नौकरी देने की मांग की। इस दौरान तहसील में काम से आए दूर दराज के लोगों को परेशान होना पड़ा। उप्र लेखपाल संघ का आरोप है कि फतेहपुर में 2024 बैच के लेखपाल सुधीर कुमार का अधिकारियों ने उत्पीड़न किया। शादी से एक दिन पूर्व अवकाश नहीं दिया गया। निलंबन की धमकी दी गई। इससे दुखी होकर सुधीर ने आत्महत्या कर ली। इससे नाराज प्रदेश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.