गोपालगंज, सितम्बर 12 -- गोपालगंज, विधि संवाददाता। सिविल कोर्ट गोपालगंज के अधिवक्ता गणेश सिंह का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।उनके निधन की सूचना जैसे ही मिली विधि व्यवसाय से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को कोर्ट खुलते ही जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार मिश्र और महासचिव मनोज कुमार मिश्र ने प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश को पत्र देकर मृत अधिवक्ता के सम्मान में कार्य नहीं करने के निर्णय की जानकारी दी। इसके बाद सभी वकील अपने आप को कोर्ट के कार्य से अलग कर लिए। ऐसे में न्यायिक पदाधिकारी तो इजलास पर बैठे, लेकिन बिना किसी कार्य के ही वापस अपने कक्ष में चले गए। इससे दूर दराज से अपने मुकदमों की पैरवी करने आए पक्षकारों को भी बिना काम कराए ही वापस लौटना पड़ा। दोपहर बाद साढ़े तीन बजे वक...