उन्नाव, जनवरी 10 -- सुमेरपुर। शटरिंग का हिसाब करने अपने व्यवसाय पार्टनर के घर आए युवक की जीने से गिरकर मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बिहार थाना क्षेत्र के आकमपुर गांव के रहने वाले 35 वर्षीय अखिलेश कुमार प्रजापति उर्फ सोनू पुत्र मेवालाल गांव के ही बच्चन पासी के साथ मिलकर शटरिंग का काम करता था। गुरूवार को दोनों ने मिलकर गांव के ही प्रकाश के घर पर शटरिंग लगाई गई थी। उसी का हिसाब करने शनिवार दोपहर अपने साथी बच्चन पासी के घर गया हुआ था। छत से उतरते समय जीने से उसका पैर फिसल गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन परिजन उसे इलाज के लिए ले जा रहे थे। तभी रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बिहार थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.