लखीमपुरखीरी, जनवरी 5 -- लखीमपुर, संवाददाता। गढ़ी पावर हाउस में तैनात टीजी-2 कर्मचारी रामगोपाल की मृत्यु को लेकर बिजली विभाग के कर्मचारियों में आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को दूसरे दिन भी कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। नई बस्ती पावर हाउस में कर्मचारियों ने शोक सभा की। जिसके बाद नारेबाजी कर न्याय की मांग उठाई। इसके बाद तमाम काम ठप हो गए। सोमवार को भी इनका प्रदर्शन जारी रहने के आसार हैं। कर्मचारियों ने बताया कि शुक्रवार देर शाम रामगोपाल टीजी-2 को कार्यालय में बुलाकर मीटिंग के दौरान मानसिक रूप से काफी प्रताड़ित किया गया। इसी मानसिक दबाव के चलते घर लौटते समय उनकी हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मृतक कर्मचारी को न्याय दिलाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जिले भर के विद्युत कर्मचारी कार्यालय पर एकत्र हु...