रांची, मई 5 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय अनुबंध शिक्षकेत्तर कर्मचारी मोर्चा की ओर से बीते 27 दिनों से राजभवन के समक्ष धरना दिया जा रहा है। ये अनुबंधी कर्मी समायोजन की मांग कर रहे हैं। इसी बीच एक चतुर्थ वर्गीय अनुबंध कर्मी शुभाशीष यादव का असामयिक निधन हो गया। यह कर्मचारी केकेएम कॉलेज में कार्यरत थे, इससे अनुबंध कर्मियों में रोष है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2019 से प्राचार्य की लापरवाही के कारण शुभाशीष यादव को मानदेय भुगतान नहीं किया गया। परिजनों का कहना है कि शुभाशीष की दोनों किड़नी फेल हो चुकी थी और इलाज के लिए बहुत पैसे की जरूरत थी। लेकिन, परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण शुभाशीष यादव का बड़े अस्पताल में इलाज नहीं हो पाया और उनकी मृत्यु हो गई। आरोप- 27 दिनों से धरने पर, कोई सुनने वाला नहीं कर्मचार...