आजमगढ़, मई 21 -- लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद। रौनापार थाना क्षेत्र के गोलाघाट पर घाघरा नदी में साथियों के साथ नहाने गया छात्र नदी में डूब गया। काफी तलाश के बाद देर शाम उसका शव नदी से बरामद हुआ। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। रौनापार थाना क्षेत्र के चांदपट्टी निवासी 17 वर्षीय मोहम्मद ओसामा पुत्र इशहाक कक्षा 11 का छात्र था। मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे अपने मित्र अबुतलहा और अबुजर के साथ घर से निकला था। सभी बाइक से घाघरा नदी में नहाने के लिए गोलाघाट पुल के पास चले गए। तीनों नदी में नहा रहे थे। इस दौरान ओसामा नहाते समय गहरे पानी में चल गया। जिससे वह डूब गया। उसके साथ गए मित्रों ने शोर मचाया। बाचाव के लिए आस-पास के लोग पहुंचे। दोपहर में ओसामा के घर डूबने की सूचना मिली। इसके बाद चांदपट्टी के प्रधान तहसीम शेख सहित काफी संख्या में ग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.