रामपुर, जनवरी 17 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के मैनेजर के घर के बाहर खड़ी कार पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।इसके साथ ही पुलिस ने सात स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया है।वहीं, सीओ सिटी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है। अलीगढ़ के तिरूपति बिहार फेस-1 निवासी अनिल कुमार इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में एरिया सेल्स मैनेजर है। वह तीन साल से रामपुर में ही तैनात है और सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी स्थित एक मकान में किराए पर रहते है। बुधवार रात उनकी कार घर के बाहर खड़ी थी। जिस पर हमलावरों ने फायरिंग कर दी थी। फायरिंग में कार क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित अनिल कुमार की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.