मुरादाबाद, नवम्बर 7 -- इंदौर में जारी टेनिस टूर्नामेंट में मुरादाबाद के अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी अवनीश रस्तोगी ने 700 प्वाइंट के साथ फ़ाइनल में जगह बनाकर एक बार फिर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। फाइनल में इतना स्कोर संग पहुंचने वाले अवनीश पहले खिलाड़ी हैं। 50 आयु वर्ग की टेनिस प्रतिस्पर्धा में अवनीश ने सोल्वाकिया के अपने सह-खिलाड़ी, हिमाचल प्रदेश के पीटर के साथ मिलकर सोलन के योगेश कोहली व पुणे के वेंकटेश विश्वेसरन को 6-2,4-6,10-2 के स्कोर से करारी शिकस्त दी। फाइनल में अवनीश व पीटर की जोड़ी अब जयपुर के जगदीश तंवर व भोपाल के संदीप यादव से भिड़ेगी। अवनीश रस्तोगी ने बताया कि क्वार्टर फाइनल में उनके साथ सह-खिलाड़ी पीटर की जोड़ी ने लखनऊ के मनीष मेहरोत्रा व जयपुर के आशीष मालपानी की जोड़ी को 6-3,5-7,10-7 के स्कोर से शिकस्त दी। अवनीश की इस उपल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.