मुजफ्फरपुर, जून 15 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। आउटसोर्सिंग प्रथा खत्म करने समेत सात सूत्री मांगों को लेकर राज्यस्तरीय आंदोलन के तहत अगले 20 जून से मुजफ्फरपुर नगर निगम के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। रविवार को पटना में बिहार लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन के संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक में यह निर्णय लिया गया। मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार सिंह ने बताया कि नगर विकास एवं विभाग के साथ बातचीत चल रही है। अगले चार दिनों में मांगें नहीं मानी गई तो राज्य के सभी नगर निकायों के कर्मी बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे। मुजफ्फरपुर नगर निगम कर्मचारी संघ व कामगार यूनियन के संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष अशोक राय व महामंत्री सत्येंद्र सिंह के मुताबिक सरकार की वादाखिलाफी से तंग आकर आंदोलन के निर्णय में मोर्चा साथ हैं। मांगों में एमटीएस, दैनि...