मैनपुरी, मार्च 17 -- संपूर्ण समाधान दिवस के तहत तहसील घिरोर में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने शिकायतें सुनी। इस दौरान एक पीड़ित ने सात सालों से फौती दर्ज न होने की शिकायत की। डीएम ने जानकारी जुटाई तो लेखपाल दोषी मिला। उन्होंने तत्काल लेखपाल को निलंबित करने के निर्देश जारी कर दिए। एसडीएम से कहा गया कि वे 13 दिन के अंदर फौती दर्ज करवाएं। उन्होंने अधीनस्थों को चेताया कि अनावश्यक फरियादियों को लटकाया गया तो उन्हें निलंबित किया जाएगा और उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज होगी। डीएम की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। घिरोर में शिकायत सुनने के दौरान डीएम अंजनी कुमार सिंह से नगला हरीसिंह निवासी सिंधू कुमार ने शिकायत की कि वर्ष 2018 में उसके पिता की मौत हो गई लेकिन लेखपाल विक्रम प्रताप सिंह फौती दर्ज नहीं कर रहा है, रुपये मांगे जा रहे हैं। इस पर डीएम ने ग्राम प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.