धनबाद, मार्च 10 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता जोड़ाफाटक रोड निवासी इकबाल सिंह ने कतरास रोड बैंक मोड़ के राजेंद्र मोटर्स के मालिक जगजोत सिंह चटवाल उर्फ बोनी बाबू और उनके स्टाफ संजीव कुमार के खिलाफ बैंक मोड़ थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि सात साल पहले बोनी बाबू ने साढ़े चार लाख रुपए उधार लिया था। काफी दबाव बनाने के बाद तीन लाख रुपए तो लौटा दिए लेकिन आज तक डेढ़ लाख रुपए नहीं लौटाया। इकबाल ने पुलिस को बताया कि बोनी बाबू का गाजियाबाद में व्यवसाय है। वह दुकान पर नहीं मिलते। रुपए मांगने पर उनका स्टाफ संजीव कुमार गाली-गलौज करता है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.