गंगापार, मार्च 10 -- सात साल पहले मांडा थाने में आये जुबेर खान के स्थानांतरण के बाद हुए विदाई समारोह में तमाम पुलिस कर्मियों और होमगार्ड्स और चौकीदारों के अलावा कुछ ग्रामीणों की भी आंखें नम रही। सात साल पहले गैर जनपद से मांडा थाने में सिपाही के रुप में आये जुबेर अहमद खान का तीन साल पहले दीवान के पद पर पदोन्नति हो गई। पिछले तीन साल से दीवान और चार साल सिपाही के रुप में कार्यरत जुबेर खान का सराय इनायत थाने के लिए स्थानांतरण हो गया। सोमवार को उनके विदाई समारोह में इंस्पेक्टर सहित ज्यादातर पुलिस कर्मियों, होमगार्ड जवानों और चौकीदारों की आंखें नम रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.