हाथरस, सितम्बर 11 -- हाथरस, कार्यालय संवाददाता। कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के बिसावर में छह महीने पहले सात साल की बच्ची से दुष्कर्म किए जाने के मामले में गुरुवार को न्यायालय विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट प्रथम ने अभियुक्त अमन खां को 20 साल की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर अर्थदंड भी लगाया है। मामला 15 मार्च 2025 का है। सात साल की मासूम गांव में रात करीब साढ़े आठ बजे अपने घर से दुकान पर सामान लेने के लिए गई थी। तभी उसे पड़ोसी गांव नगला छत्ती का अमन खां पुत्र चांद खां गोद में उठाकर ले गया। उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। उसके साथ मारपीट भी की। बाद में उसे जंगल में फेंककर चला गया। गांव के ही हरिओम और कमल सिंह ने अमन के बारे में बताया। लिहाजा पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। इस वारदात के बाद खूब हंगामा हुआ। धार्मिक स्थल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.