आगरा, जनवरी 10 -- जिले के सात विकास खंडों पर नसबंदी कैंपों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने अधीनस्थों को जिम्मेदारियां देते हुए तिथि बार शिविरों का विवरण जारी किया है। 15 जनवरी को पटियाली ब्लॉक में नसबंदी कैंप का शुभारंभ होगा। सीएमओ चिकित्साधीक्षकों को अभी से इसके लिए प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं। जनसंख्या नियंत्रण एवं परिवार नियोजन और स्वास्थ्य संबंधी लाभ के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के सभी ब्लॉकों पर नसबंदी शिविर लगाए जाएंगे। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एमके अग्रवाल ने बताया कि 15 एवं 28 जनवरी को चिकित्साधिकारी डॉ. शिवाश्री तिवारी मार्गदर्शन में पटियाली ब्लॉक पर नसबंदी शिविर लगेगा। 16 जनवरी को ब्लॉक कासगंज, 20 को ब्लॉक गंजडुंडवारा, 21 को ब्लॉक सहावर, 27 को ब्लॉक अमांपुर, 29 को ब्लॉक सिढ़पुरा एवं 31 जनवरी को ब्लॉक ...