नवादा, मार्च 26 -- कौआकोल, एक संवाददाता प्रखंड की सेखोदेवरा पंचायत के तुरियाडीह गांव के वार्ड संख्या दो में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत सात वर्ष पूर्व में लगाए गए पानी टंकी को आज तक चालू नहीं किया गया। जिससे यह पानी टंकी सिर्फ दिखावे की वस्तु ही बनकर रह गया है। ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराए जाने के मकसद से लाखों रुपए खर्च किए गए, पर ग्रामीणों का इसका कुछ भी लाभ नहीं मिल पा सका है। वार्ड के लोग सात वर्षों से यह टकटकी लगाए बैठे हैं कि कब तक उनके घरों तक नल का जल की सप्लाई होगी और उसका वे लाभ ले सकेंगे। ग्रामीणों द्वारा अधिकारियों से लेकर मुखिया, विधायक तथा सांसद तक शिकायत दर्ज कराई गई। इधर गर्मी के दस्तक देते ही प्रखंड के विभिन्न कस्बों में पेयजल की समस्या गहराने लगी है। जलस्तर लगातार खिसकने लगा है। लोग पीने के पानी को लेकर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.