पटना, अगस्त 30 -- मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग के मुताबिक 2018 से 2025 तक 4,811 लोगों ने किरायानामा निबंधन कराया है। आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2023 में सबसे ज्यादा 842 लोगों ने निबंधन कराया है। विभाग के आंकड़े बताते हैं कि 2018 में 643, 2019 में 678, 2020 में 266, 2021 में 430, 2022 में 702, 2023 में 842, 2024 में 607 और 2025 में अब तक 643 किरायानामा दस्तावेजों का निबंधन हुआ है। गौरतलब है कि किरायानामा सभी तरह के आवासीय, व्यावसायिक या औद्योगिक भवनों के लिए किया जाता है। निबंधित किरायानामा एक प्रमाणित दस्तावेज के रूप में मान्य होता है। इसके लिए सरकार किराए के मूल्य का मात्र 0.5 प्रतिशत स्टाम्प शुल्क लेती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.