कन्नौज, मार्च 18 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र की एक गांव में सात वर्षीय बालिका बहला फुसलाकर ले गया। युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें की। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके सक्रियता दिखाते हुए आरोपित वृद्ध को गिरफ्तार कर लिया है। एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा गया है कि घर के समीप स्थित बाग में खेल रही उसकी सात वर्षीय पुत्री को गांव के ही वृद्ध कमल ने लालच देकर बुला लिया। और मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें की। बालिका ने आप बीती परिजनों को बताई। परिजनों ने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। मामले में कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी वृद्ध को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.