एटा, मई 12 -- खेत पर ले जाकर बालिका के साथ दुष्कर्म कर दिया। बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी बालिको बहला फुसलाकर खेत पर गया था। थाना अवागढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी बालिका गांव में खेल रही थी। इसी समय आरोपी अभिषेक पुत्र विनोद बालिका बहला फुसलाकर खेत पर उठा ले गया। उसे चीख दिलाने का लालच दे दिया। बाजरा के खेत में ले जाकर बालिका के साथ दुष्कर्म कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। काफी देर तक बालिका नहीं दिखी तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इसी समय जानकारी मिली कि वह खेत में रो रही है। परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। बालिका की हालात देख सभी लोग दंग रह गए। मासूम बालिका ने घटना के बारे में आरोपी को नाम बताया। ...