देवरिया, अगस्त 6 -- महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। महिला के साथ मारपीट, छेड़खानी व जातिसूचक शब्द प्रयोग करने के मामले में पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस जुट गई है। महुआडीह थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोगों ने से पुरानी रंजिश चलती है। उसी रंजिश में गोलबंद होकर कुछ लोग आए और जातिसूचक शब्द का प्रयोग करते हुए मारपीट की और छेड़खानी भी की। इस मामले में पुलिस ने रमेश यादव, टेलू, सुशील यादव, आशुतोष यादव, सतीश यादव समेत सात लोगों के विरुद्ध मारपीट, छेड़खानी व दलित उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...