बुलंदशहर, जनवरी 29 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव हदीमपुर में दो विवाहिताओ की संदिग्ध मौत पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगा तहरीर देकर पति समेत चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।खुर्जा क्षेत्र के गांव समसपुर निवासी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बड़ी पुत्री की शादी साढ़े पांच वर्ष पूर्व सिकंदराबाद क्षेत्र गांव हदीमपुर निवासी युवक के साथ की थी। जिसके दो बच्चे हुए। आरोप लगाया कि गत वर्ष 22 मई को उनकी पुत्री को पति और परिजनों ने फांसी लगाकर मार दिया था। समाज के लोगों और दो बच्चों के भविष्य को देखते हुए कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। करीब 6 माह पूर्व बच्चों के पालन पोषण को ध्यान में रखते हुए दूसरी पुत्री की शादी उसी युवक से कर दी। बताया कि 27 जनवरी को पुत्री के पति ने फोन कर बताया कि उसने फांसी लगा ली है। मौत...