मुजफ्फरपुर, फरवरी 3 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के कटही पुल ओवरब्रिज के निकट एक जून 2022 की शाम मां की गोद में रहे सात माह के माहिर कुमार की तलवार से हत्या मामले में कुढ़नी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बसंत गांव के साजन कुमार साह को दोषी करार दिया गया है। सेशन ट्रायल के बाद जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-11 अंकुर गुप्ता ने उसे मंगलवार को दोषी करार दिया। सजा के बिंदू पर नौ फरवरी को सुनवाई होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक सुनीता कुमारी ने कोर्ट के समक्ष सात गवाहों को पेश किया। बच्चे को लेकर साइकिल खरीदने जा रहे थे माता-पिता कटही पुल सब्जी मंडी निवासी राजा पटेल उर्फ छोटू कुमार के बयान पर एक जून 2022 को काजीमोहम्मदपुर थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसमें कहा गया था कि एक जून 2022 की शाम लगभग 4.30 बजे वह पत्नी रेणु द...