कुशीनगर, मार्च 5 -- कुशीनगर। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की पडरौना डिपो से कुल 50 बसों का संचालन विभिन्न शहरों के लिए होता है। इनमें 29 निगम तथा 21 अनुबंधित बसें शामिल हैं। इन बसों में पडरौना डिपो निगम की एक बस को दिल्ली तक, तीन बस को कानपुर तक तथा चार बस को लखनऊ तक संचालित करता है। सात मार्च के बाद यात्रियों की संख्या में इजाफा होने के कारण लंबी दूरी की चलने वाली बसों की संख्या दोगुनी हो जायेंगी। दिल्ली तक दो, कानपुर तक छह व लखनऊ तक आठ बसों का संचालन होगा। इसके अलावा यात्रियों की संख्या को देखते हुये बसों का संख्या में पडरौना डिपो इजाफा करेगा। -- होली पर्व पर घर लौटने वाले प्रवासियों की संख्या को देखते हुये सात मार्च से लंबी दूरी की चलने वाली बसों की संख्या दोगुनी कर दी जायेगी। प्रवासी होली को लेकर गांव लौटना शुरू हो गये हैं। इससे बसें फुल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.