भागलपुर, फरवरी 20 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र में गुरुवार को कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक अध्यक्ष प्रकाश चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। मौके पर गांधी शांति प्रतिष्ठान के कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं सर्वसम्मति से तय किया गया कि 7 मार्च को होली मिलन समारोह, 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, 18 मार्च को बिहार छात्र आंदोलन दिवस पर संगोष्ठी और 24 मार्च को ईद मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था पर भी चर्चा की गयी और निर्णय किया गया कि नगर निगम प्रशासन से मिलकर समस्या के समाधान को लेकर ज्ञापन दिया जायेगा। इस अवसर पर डॉ़ मनोज कुमार, महबूब आलम, संजय कुमार, बासुदेव भाई, वीणा सिन्हा, अनीता शर्मा, डॉ जयंत जलद, प्यारी देवी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.