प्रयागराज, फरवरी 11 -- कर्मचारी चयन आयोग मार्च से वर्ष 2026-27 की भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। मार्च से सितंबर बीच नौ प्रमुख भर्तियों के लिए आवेदन लिए जाएंगे। सबसे पहले मार्च 2026 में कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) परीक्षा 2026 के लिए विज्ञापन जारी होगा। मार्च में ही जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल) परीक्षा 2026 तथा सेलेक्शन पोस्ट फेज-14 परीक्षा-2026 के लिए भी आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। इन तीनों भर्तियों के लिए अप्रैल अंत तक आवेदन होंगे जबकि इनकी पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा मई में प्रस्तावित है। अप्रैल में तीन और भर्तियों का विज्ञापन जारी होगा। कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) परीक्षा-2026, स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' एवं 'डी' परीक्षा 2026 तथा संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा 2026 के लिए मई अ...