बहराइच, जून 8 -- यूपी के बहराइच से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी के सात फेरों के बाद दूल्हे को तब धक्का लगा जब उसकी दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस बात की जानकारी होते ही वर पक्ष नाराज हो गए। हालांकि काफी इंतजार के बाद जब दुल्हन वापस नहीं आई तो दूल्हा बारात लेकर वापस लौट गया। वहीं ये घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। ये मामला देहात कोतवाली क्षेत्र टिकोरा चौकी अंतर्गत टिकोरा गांव का है। जहां 20 साल की युवती की सात जून को शादी थी। बारात इसी थाना क्षेत्र के शेखदहीर के मीरगंज से आई थी। लगभग सब रस्में पूरे हो चुके थे। सात फेरे भी हो चुके थे। अचानक तड़के साढ़े चार बजे दुल्हन ने पेट दर्द का बहाना बताया और शौच के लिए गई फिर वापस न लौटीं। परिजनों ने खोजबीन शुरू किया तो पता चला कि अपने प्रेमी संग फरार हो गई। ...