गिरडीह, मई 11 -- गिरिडीह। गिरिडीह के आर के महिला कॉलेज में यूजी सेमेस्टर वन की परीक्षा के दौरान एक बेहतर नजारा देखने को मिला। यहां एक दुल्हन सात फेरे लेने के बाद अपने ससुराल जाने की बजाय अपने पति के साथ सीधे परीक्षा केंद्र (आरके महिला कॉलेज) पहुंची थी। यह नई-नवेली दुल्हन बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मोतीलेदा गांव निवासी राजकुमार यादव की पुत्री पूजा कुमारी है। वह यूजी सेमस्टर वन की छात्रा है। पूजा जहां दुल्हन के जोड़े में परीक्षा दे रही थी। वहीं उसका पति विकास यादव परीक्षा खत्म होने के बाद अपनी नई नवेली दूल्हन पूजा को ससुराल ले जाने के लिए इन्तजार कर रहा था। दरअसल, बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मोतीलेदा निवासी राजकुमार यादव की बेटी पूजा कुमारी यूजी सेमेस्टर 1 की छात्रा है और उसकी शादी गिरिडीह के धरियाडीह निवासी विकास यादव से 9 मई को तय थी। मगर शादी ...