मेरठ, फरवरी 2 -- मेरठ। दिल्ली रोड स्थित अरुणम कॉलोनी महावीर दिगम्बर जैन मंदिर का सात फरवरी से पंचकल्याणक महोत्सव शुभारंभ होगा। शनिवार को श्रुव सागर महाराज और मुनि अनुमान सागर महाराज को महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में मंगल प्रवेश कराया। जैन मुनियों का मंदिर में प्रवेश करने पर जैन समाज ने पाद प्रक्षालन कर स्वागत किया। दोनों जैन मुनियों ने मंदिर का निरीक्षण किया। मंदिर परिसर में वार्ता कर सात से 12 फरवरी तक होने वाले पंचकल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव की जानकारी दी। वार्ता में बताया श्रुत सागर महाराज और मुनि अनुमान सागर महाराज के सानिध्य में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव मनाए जाएगा। प्रबंधकारिणी कमेटी दिगम्बर जैन अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज ने बताया आचार्य श्रुव सागर महाराज, मुनि अनुमान सागर, महाराज ससंघ के सानिध्य में यह सम्पूर्ण भव्य पंचकल्याणक और प्रा...