कटिहार, फरवरी 6 -- कटिहार। कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के हवाले से कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आगामी सात फरवरी दिन शनिवार को 11 बजे से मनरेगा बचाव अभियान के तहत कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा समाहरणालय के मुख्य द्वार के समक्ष धरना आयोजित की गई है। मौके पर मुख्य रूप से सांसद तारिक अनवर , विधायक मनोहर प्रसाद सिंह एवं सभी पूर्व विधायकगण उपस्थित रहेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पंचायती राज के हक़ हकूक को खत्म करने की केन्द्र से लेकर राज्य सरकार साज़िश कर रही है। कांग्रेस पार्टी इसके विरोध मे सड़कों पर उतर रही है। अपने पार्टी के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि वे अत्याधिक संख्या में उपस्थित होकर इस धरना कार्य...