गंगापार, दिसम्बर 21 -- भले ही भारत देश को हिन्दू बहुसंख्यक के रूप में जाना जाए परंतु वास्तविकता यह है कि देश के सात प्रांतों में हिन्दू अल्पसंख्यक की श्रेणी में पहुंच गये हैं। यहां कहीं जबरन, कहीं लालच देकर तो कहीं सेवा के नाम पर हिन्दुओं का धर्मान्तरण करा दिया गया। जबकि वे प्रांत कभी हिन्दू बाहुल्य थे। हम हिंदू बहुल क्षेत्र में हैं इसलिए लगता है हिंदू बहुत है लेकिन सच्चाई और वास्तविकता से मुंह नहीं मोड़ा जा सकता है अपितु सजग, एकजुट रहने की आवश्यकता है। उक्त बातें नारीबारी के बाबा वैद्यनाथ सावित्री देवी धर्मशाला में आयोजित हिन्दू सम्मलेन को बतौर मुख्य वक्ता राकेश सेंगर प्रांत सह व्यवस्था प्रमुख ने संबोधित करते हुए कहा। अध्यक्षता वैद्यनाथ केसरवानी, संचालन सूर्यकान्त शुक्ल ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...