लोहरदगा, अक्टूबर 24 -- लोहरदगा, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले के सात प्रखंडों में केवल एक प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कार्यरत हैं। इसके कारण स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता, मध्यान भोजन के गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन, विभागीय आदेशों के अनुपालन और स्कूलों की मॉनिटरिंग सहित शिक्षकों के वेतन और अन्य समस्याओं के समाधान में दिक्कतें पेश आ रही हैं। तकरीबन दो साल से लोहरदगा जिले में यह स्थिति बनी हुई है। इसके पहले रामजीवन नायक जिले में एकमात्र बीईईओ रह गए थे। उनके रिटायरमेंट के बाद लोहरदगा बीईईओ राजीव रंजन बने। अब इन्हें ही सभी प्रखंडों का प्रभार मिला हुआ है। प्रखंडों की बैठकों और अन्य कार्यक्रमों में नियमित रूप से बीईईओ की मौजूदगी नहीं संभव हो पाती। बीपीओ और दूसरे परियोजना कर्मियों के भरोसे प्रखंड में शिक्षा व्यवस्था चल रही है। झारखंड प्रदेश प्राथमि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.