जहानाबाद, सितम्बर 24 -- जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। शहर के दरधा नदी एवं जमुने नदी संगम घाट पर स्थित गौरक्षणी मंदिर आस्था का केन्द्र है। यहां माता मांडेश्वरी माई की सात पिंडी के अलावा, शिवलिंग, मां दुर्गे की प्रतिमा विराज हैं। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से पूजा करने वालों की मुराद पुरी होती है। इसके कारण से सालों भर लोगों की भीड़ लगी रहती है। मन्नत उतारने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। शहर के काफी प्राचीन मंदिर है। जिसके कारण इससे लोगों का काफी आस्था जुड़ा हुआ है। खासकर नवरात्र व अन्य विशेष मौके पर तो 50 हजार से अधिक श्रद्धालु आते हैं। पूरा परिसर भरा रहता है। इस मंदिर में शादी विवाह करने वालों की भीड़ लगी रहती है। यहां ठहरने के लिए गेस्ट हाउस की भी व्यवस्था है। कन्या पक्ष के लोगों को आधी रकम ही देनी पड़ती है। जिससे कन्या पक्ष के लोगों को का...