हल्द्वानी, सितम्बर 24 -- कोटाबाग। राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में छात्र संघ के विभिन्न पदों के लिए सिर्फ एबीवीपी के प्रत्याशियों ने ही नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। अध्यक्ष पद पर दीपक जोशी, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर विकास जोशी, उपाध्यक्ष पद पर सचिन बधानी, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर सुनिता बिष्ट, सचिव पद पर ललित जखवाल, उप सचिव पद पर सौरव बुढलाकोटी, कोषाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार ने नामांकन कराए। गुरुवार को नामांकन प्रपत्रों की वैधता की जांच होगी। उसके बाद नाम वापसी होगी। विभिन्न पदों पर एकल नामांकन होने से एबीवीपी में खुशी की लहर है। इस मौके पर विद्यार्थी परिषद के पूर्व नगर प्रमुख चंद्र प्रकाश सनवाल, पूर्व नगर प्रमुख कमल बोहरा, दीपक बधनी, नगर मंत्री कंचन सोनवाल, जिला सह संयोजक कंचन बिष्ट, रितु नेगी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.