लखीसराय, जनवरी 17 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति यात्रा एवं सात निश्चय-2 तथा सात निश्चय-3 से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में किया गया। बैठक की अध्यक्षता डीएम मिथिलेश मिश्र ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार द्वारा संचालित विकासात्मक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करना तथा प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त करना रहा। समीक्षा बैठक में सात निश्चय-2 के तहत उच्चतर शिक्षा हेतु महिलाओं को प्रोत्साहन, हर खेत तक सिंचाई का पानी, कृषि फीडर निर्माण, मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, सुलभ संपर्कता योजना, ग्रामीण पथों की संपर्कता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.