बरेली, दिसम्बर 5 -- बरेली। विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में वर्ष 2026 की एनईपी-2020 आधारित स्नातक एवं स्नातकोत्तर विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के आवेदन की अंतिम तिथि पांच दिसंबर थी। छात्रहित में विश्वविद्यालय ने तिथि बढ़ाकर 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ पुनः फॉर्म भरने का अवसर प्रदान किया है। अब ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म छह दिसंबर से उपलब्ध होंगे। फॉर्म भरने व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि सात दिसंबर तय की गई है। वहीं आवेदन पत्र जमा करने तथा महाविद्यालयों द्वारा ऑनलाइन अप्रूवल की अंतिम तिथि आठ दिसंबर रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.