कानपुर, जनवरी 5 -- कानपुर। जेसीआई लावण्या, कला सरोवर एवं गुरुकुल संगीत विद्यापीठ ने संयुक्त रूप से सोमवार को सात दिवसीय शीतकालीन संगीत कार्यशाला का शुभारंभ किया। एमराल्ड के पदाधिकारी, अध्यक्ष भास्कर अवस्थी, सचिव अर्पित गुप्ता, सीमा अग्रवाल, कपिल विज, आभा पटेल, राजेश अवस्थी, कविता सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। कार्यशाला में संगीत की विभिन्न विधाओं गीत, गजल, भजन, लोक संगीत आदि का प्रशिक्षण कानपुर की लब्ध प्रतिष्ठित संगीत प्रशिक्षिका एवं उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की सदस्य कविता सिंह देंगी। संयोजिका स्वाति दीक्षित ने बताया कि इस कार्यशाला में सभी आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं, बड़े बुजुर्गों को एक साथ प्रशिक्षित किया जा रहा है। संस्कार भारती की अध्यक्षा डॉ. रीता वर्मा आदि मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...