लातेहार, फरवरी 15 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड के मूरपा पंचायत के रामनगर हरैयाटांड़ ग्राम में आयोजित सातदिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में यजमान पंकज गुप्ता, प्रफुल्ल पांडेय, मुनेशर साव,शुरेश यादव,प्रमोद साव एवं जिप सदस्य प्रियंका कुमारी,शैलेश सिंह, कृष्णा साव, उपमुखिया सतेन्द्र यादव, अझय यादव, संजय प्रसाद यादव के अलावा कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कलश यात्रा यज्ञ मंडप रामनगर से गाजे बाजे के साथ निकाली गई,जो शिव मंदिर मूरपा से होते हुए हहारो नदी तट पर पहुंची। जहां पुजारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के पश्चात् नदी का पवित्र जल कलश में भरवाया गया। पुनः कलश यात्रा रामनगर हरैयाटांड़ यज्ञ मंडप पहुचीं। जहां अयोध्या से आए राघोशरण प्रसन्नाचार्य ने विधिवत मंत्रोच्चारण के बाद कलश स्थापित कराया। कलश यात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.