घाटशिला, दिसम्बर 24 -- धालभूमगढ़। नरसिंहगढ़ अग्रसेन भवन में गुरुवार से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। कथा यज्ञ के लिए कथा स्थल अग्रसेन भवन में भव्य आधुनिक सुविधाओं से युक्त पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। कथा स्थल पर झाड़ग्राम, चाकुलिया, मुसाबनी, घाटशिला, गालूडीह, टाटानगर एवं खड़गपुर तथा रांची से भी भक्तों को आने का निमंत्रण दिया गया है। भक्तगणों को कथावाचक श्री विजय गुरु जी चेन्नई वाले के मुखारविंद से भागवत कथा के सागर में डुबकी लगाने का मौका मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...