बलिया, फरवरी 6 -- बेल्थरारोड। जीएमएएम इंटर कॉलेज में सात दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण के दौरान स्काउट गाइड के स्वयंसेवकों ने सामाजिक कार्यों को सीखा। समापन समारोह का शुभारंभ सीयर के बीडीओ फैसल आलम ने किया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं की प्रतिभा की सराहना की। कहा कि बच्चे देश के भावी कर्णधार हैं। इनकी नैसर्गिक प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए उचित मार्गदर्शन करना होगा। शिविर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने बच्चों की कलाकृतियों को देखा तथा बच्चों से सवाल पूछे। प्रधानाचार्य मोहम्मद मोबीन ने स्वयंसेवकों का उत्साह वर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर छात्र, शिक्षक थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...