अमरोहा, मार्च 22 -- अमरोहा। 15 मार्च को घर के बाहर खड़ा हुआ ई-रिक्शा शाम ढलते ही चोरी हो गया। रमजान में रोजी-रोटी का जरिया हाथ से खिसकने से परेशान शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जट बाजार (राजू सराय) निवासी चालक छोटे सात दिन तक पुलिस चौकी से लेकर शहर कोतवाली तक के चक्कर काटता रहा लेकिन पुलिस टरकाती रही लिहाजा पीड़ित ने आखिर में पुलिस ऑफिस पहुंचकर शिकायत कर दी। अब एसपी की फटकार पर मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। फजीहत होने के बाद चोर की तलाश में पुलिस अब मोहल्ले के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.