मोहाली, जून 26 -- आय से अधिक संपत्ति केस में एक दिन पहले गिरफ्तार किए गए पंजाब के पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को मोहाली अदालत ने 7 दिनों की रिमांड पर भेज दिया है। अदालत का यह आदेश मजीठिया को अदालत परिसर में लाए जाने के ढाई घंटे बाद आया। अब पुलिस मजीठिया से इस मामले में पूछताछ करेगी। मजीठिया की पेशी के दौरान कोर्ट के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था, क्योंकि अकाली दल के कार्यकर्ता उनकी गिरफ्तारी के बाद से प्रदर्शन कर रहे हैं। मजीठिया की अगली पेशी अब 2 जुलाई को होगी।सभी कंपनियों की जांच करना जरूरी, मोहाली से बाहर भी ले जाने पड़ेंगे सरकारी वकील ने पक्ष रखते हुए कहा कि बिक्रम सिंह मजीठिया ने अपने पद का दुरुपयोग कर आए से अधिक संपत्ति इकट्ठा की है। उनकी सभी कंपनियों की जांच करनी जरूरी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.