गुमला, मार्च 24 -- घाघरा, संवाददाता। विगत सात दशकों से रामनवमी का जुलूस घाघरा में अनवरत निकाला जाता रहा है,लेकिन इस वर्ष केंद्रीय महावीर मंडल ने जुलूस नहीं निकालने और किसी भी प्रकार के मेले या समारोह का आयोजन नहीं करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय रविवार को हाई स्कूल मैदान में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक में चर्चा के दौरान महावीर मंडल के सदस्यों ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान चंदा विवाद से जुड़े एक प्रकरण में पुलिस की कथित द्वेषपूर्ण कार्रवाई के कारण लोग भयभीत हैं। पुलिस द्वारा वीडियो फुटेज में दिखने वाले सभी लोगों को आरोपी बनाए जाने से नाराज महावीर मंडल के सदस्यों ने शांति समिति की बैठकों में शामिल न होने का भी फैसला किया है। बैठक में महावीर मंडल सदस्यों ने आरोप लगाया कि पिछली घटना पुलिस की लापरवाही के कारण घटी थी। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.