पीलीभीत, फरवरी 23 -- पूरनपु। हर साल की तरह इस बार भी रोटरी क्लब पूरनपुर ग्रीन द्वारा सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन नगर की अशोक कालोनी में स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर में किया गया। इसमें गरीब कन्याओं का विवाह संस्कार विधि-विधान एवं रीति-रिवाज के साथ कराया गया। वर-वधू को उपहार दिए गए। इसमें खुशबू वर्मा-बबलू वर्मा, सुमन-दीपक, रंजना देवी- सूरजपाल, रेखा देवी-आकाश, सपना-अवनीश, निशी-सोनूपाल, शिवानी-लक्ष्मण सरोज का विवाह पंडित अनिल शास्त्री व उनकी टीम द्वारा हिन्दू रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया। नवदंपतियों को बेड, बिस्तर, तकिया, अलमारी, बर्तन, मिक्सर, कपड़े, सिलाई मशीन आदि उपहार स्वरुप दान में दिए गए। नगर पालिका चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता ने अपनी पत्नी कल्पना गुप्ता, एसडीएम अजीत प्रताप सिंह, तहसीलदार हबीब उर रहमान, जिला उपाध्यक्ष भाजपा प्रफुल्ल मिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.